ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय महासचिव जी. देवराजन ने बुधवार को कयामपुर में पार्टी के अलीगढ़ मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया।
विज्ञापन
देवराजन ने कहा कि देश आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है। सरकारी संस्थान निजी और विदेशी कंपनियों को बेचे जा रहे हैं। उन्होंने जनता के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जरूरत पर जोर दिया और धर्म-जाति विभाजन का विरोध किया। इससे पहले, उन्होंने नेताजी सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
देवराजन ने नेताजी के जीवन और फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना पर प्रकाश डाला। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक 19 और 20 दिसंबर को लखनऊ में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करेगा। इस बैठक में चुनाव संबंधी सीटों और सहयोग पर चर्चा होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक विवेक बंसल, डॉ. राकेश सक्सेना, ठाकुर गवेंद्र सिंह, आरिफ अली खान, डॉ. एचएन सिंह, अर्जुन सिंह फकीरा, राम निवास शर्मा आदि मौजूद रहे।