फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के रंग से दूर हो रहे अंधविश्वास

Tue, 02 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के दरबार हाल में जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वाधान में चल रही 14 दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान के रंग एक संग’ में सोमवार को जम्मू से आये वैज्ञानिक डा. आशिक हुसैन ने खेल-खेल में दर्शकों को रसायन विज्ञान के रोचक प्रयोग सिखाए।
विज्ञापन


उन्होंने दर्शकों को बताया कि किस तरह से बाबा लोग रसायनों का प्रयोग करके आम जन मानस को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही बताया कि फिनोफथलीन रसायन की सहायता से अदृश्य स्याही से गोपनीय संदेश पत्र लिखकर लोगों को बताते हैं कि यह कोई दैवीय शक्ति है। जबकि जल के संपर्क में आते ही अदृश्य संदेश दृश्य संदेश में बदल जाता है।

 इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन, हाईड्रोजन, मेथेन, कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों के सरल निर्माण एवं प्रयोग विधियां बतायीं। केमेस्ट्री ट्रैफिक लाइट के प्रयोग से एक ही जल लाल, पीला व हरे रंग में परिवर्तित कर ट्रैफिक लाइट के नियमों को समझाया। इसके अतिरिक्त गुब्बारे को बिना हवा के फुलाना, आवाज के इशारे से जल का रंग बदलना, ऐसिड बेस केमेस्ट्री आदि पर आधारित प्रयोगों को बताया और समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें