फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने आए छात्र को कॉलेज संचालक व उसके बेटों ने पीटा

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।क्षेत्र के गांव कोटा स्थित जेपी डिग्री कॉलेज में फीस जमा करने आए एक छात्र व उसके अन्य साथियों को स्कूल संचालक व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान किया है। आकाश कुमार पुत्र देवकीनंदन निवासी खैर रोड अलीगढ़ का आरोप है कि वह सोमवार को जेपी डिग्री कॉलेज कोटा में डी फार्मा की बकाया फीस जमा करने के लिए गया था। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि इन लोगों ने उस डी फार्मा की सीट को दूसरे छात्रों को अधिक पैसे में दे दिया है।आकाश का कहना है कि वह अलीगढ़ का रहने वाला है इस कारण उसने स्कूल में अपने मित्र विशाल, प्रेम किशोर, गौरव रावत, आशीष को स्कूल विद्यालय में बुला लिया।
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र एक कॉलेज में एबीवीपी के पदाधिकारियों से मारपीट के बाद बागला जिला अस्पताल की इमरज? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोटा स्थित जेपी डिग्री कॉलेज में फीस जमा करने आए एक छात्र व उसके अन्य साथियों को स्कूल संचालक व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान किया है। मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मुरसान पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आकाश कुमार पुत्र देवकीनंदन निवासी खैर रोड अलीगढ़ का आरोप है कि वह सोमवार को जेपी डिग्री कॉलेज कोटा में डी फार्मा की बकाया फीस जमा करने के लिए गया था। कॉलेज संचालक व उसके पुत्रों ने उससे कहा कि तुम्हारा नामांकन द्द कर दिया गया है और अब तुम्हारी फीस जमा नहीं हो सकती। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि इन लोगों ने उस डी फार्मा की सीट को दूसरे छात्रों को अधिक पैसे में दे दिया है।
विज्ञापन

आकाश का कहना है कि वह अलीगढ़ का रहने वाला है इस कारण उसने स्कूल में अपने मित्र विशाल, प्रेम किशोर, गौरव रावत, आशीष को स्कूल विद्यालय में बुला लिया। उस दौरान सभी ने फिर से एडमिशन के लिए निवेदन किया तो विद्यालय संचालक रमाशंकर सारस्वत व उसके पुत्र नरेश और वेद प्रकाश वहां उपस्थित स्टाफ व संचालक के अन्य पुत्रों द्वारा लाठी-डंडे व चाकू सरियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने सभी की बाइक को तोड़ दिया।
आरोप है कि इस दौरान पिस्टल से फायरिंग भी की है। आकाश का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके सिर में वेद प्रकाश ने पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। प्रेम किशोर को नरेश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आशीष को जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज दी है।
इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को पता चला तो मौके पर मुरसान कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान छात्र आकाश, अर्पित वर्मा व अन्य एबीवीपी के कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी भी मुरसान कोतवाली आ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहने लगे।
मामला बढ़ता देख एएसपी व सीओ सादाबाद भी मुरसान कोतवाली आ गए और मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। भाजपा कार्यकर्ता व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को भी एक शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि इस विद्यालय की मान्यता को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

यह गुंडे आये दिन स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट करते रहते हैं। मुरसान पुलिस ने शिकायत के आधार पर रमाशंकर सारस्वत, नरेश, वेद प्रकाश सहित अन्य लोगों के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य दस धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें