फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर कड़ी निगरानी में रहेगा शहर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
कंपनी बाग चौराहे पर दीपावली को लेकर तैनात पीएसी के जवान। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में दीपावली को लेकर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कहीं कोई खुराफाती और अपराधी किसी तरह की हरकत न कर पाए। इसे लेकर शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर नौ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सर्किल बार जोन पर एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा, यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। सोमवार को दीपावली के मुख्य आयोजन को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बेहद सतर्कता और चौकसी के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा फोकस मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रखने को कहा गया है। पुलिस मित्र व एसपीओ भी सक्रिय किए गए हैं।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार प्रत्येक थाने को 20-20 अतिरिक्त पुलिसकर्मी देकर सेक्टर बनाए गए हैं। दो कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरएएफ भी शहर में है, जिसमें एक कंपनी आरएएफ सेंटर प्वाइंट व एक कंपनी फूल चौराहे पर लगाई गई है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन

अभी दीपावली तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। दिन भर पुलिस शहर में सक्रिय है। सांप्रदायिक दृष्टि से जरूरी प्वाइंटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर है। इधर, धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार में खरीदारी से गुलजार रही और दीपावली को लेकर भी खरीदारी होती रही। इसे लेकर प्रमुख सराफा दुकानों पर पुलिस की अतिरिक्त निगरानी रही। अधिकारी भी लगातार भ्रमण शील रहे।
-शहर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यातायात के लिहाज से डायवर्जन भी लागू किया गया है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
आज भी लागू रहेगा यह डायवर्जन
बाह्य डायवर्जन:-सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
-दिल्ली रोड, पलवल रोड, कानपुर रोड, एटा रोड, आगरा, मथुरा रोड, रामघाट, बुलंदशहर रोड से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाईपास से ही गुजरेंगे।
आंतरिक डायवर्जन:-दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक)
-सेंटर प्वाइंट की ओर जाने वाले सभी मार्गों से सभी ई रिक्शा, चौपहिया, ऑटो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित। इस बाजार के लिए मधेपुरा रिजर्वेशन काउंटर, मैरिस रोड, एसबीआई तिराहा के पास पार्किंग होगी।
-महावीरगंज/रेलवे रोड बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों से सभी ई-रिक्शा/टेंपो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित।
ये भी पार्किंग
- दीनदयाल अस्पताल व स्टेडियम के बाहर, टाइगर लॉक के बाहर, तहसील भवन के बाहर, नौरंगीलाल के बाहर, सासनी गेट बीमा अस्पताल के बाहर, आगरा रोड चिरंजीलाल के बाहर, खैर रोड बस अड्डे के बाहर, मथुरा रोड पर एटू जैड के बाहर
गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था
-शोभायात्रा के समय गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कवरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कंपनीबाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पढ़ाव की तरफ, समस्त प्रकार के वाहन तत्समय प्रतिबंधित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें