फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भारत की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, मना जश्न

विज्ञापन
अलीगढ़ : अचल ताल पर भारत की जीत पर पटाखे चलाकर खुशी मनाते युवक। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिल की धड़कनें रोक देने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में जैसे ही मेलबर्न में भारत ने जीत दर्ज की, वैसे ही अलीगढ़ में जश्न शुरू हो गया। जगह-जगह मिठाई बंटने लगी। पटाखे की गूंज सुनाई देने लगी। जयगंज, सासनी गेट, खिरनी गेट, नौरंगाबाद क्षेत्रों में दिवाली से एक दिन पहले ही दिवाली जैसा माहौल नजर आने लगा।
क्रिकेट एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप का यह पहला ही मैच था, लेकिन दर्शकों का रोमांच चरम पर था। पाकिस्तान ने 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई और जब जीत की उम्मीद धूमिल होती दिख रही थी, तब विराट कोहली संकट मोचक बनकर पिच पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने पिच पर अंगद की तरह पैर जमा दिए और अंत में कोहली की साहसिक पारी 83 रन नाबाद ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। विराट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है, कोहली ने जो बल्लेबाजी की है। क्रिकेट प्रेमी इंजी. आगा यूनुस ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ियों को सस्ते में आउट करके जीत की आधारशिला रख दी, बाकी का काम भारतीय बल्लेबाजों ने किया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें