फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कोचिंग सेंटरों के पास नहीं है फायर की एनओसी

Sat, 25 May 2019 01:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विद्यानगर के एक मकान में संचालित कोचिंग क्लासेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुजरात के सूरत जिले के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 19 लोगों मर जाने की घटना से सभी स्तब्ध हैं। इस घटना के बाद अलीगढ़ में भी कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर बहस शुरू हो गई है। 
विज्ञापन



सवाल उठ रहे हैं कि क्या शहर में गली मोहल्ले से लेकर बड़ी इमारतों तक में संचालित इन कोचिंग सेंटरों में क्या अग्नि सुरक्षा के पूरे इंतजाम मानक के अनुसार हैं..? सूरत की घटना के बाद हरकत में आया अग्निशमन विभाग भी अब शनिवार से इन कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की परख करने का अभियान छेड़ रहा है। मानक पूरा नहीं करने वाले सेंटर संचालकों को नोटिस थमाया जाएगा।


 शहर में एक अनुमान के मुताबिक छोटे बड़े सभी 250 से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालित हैं। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में फायर एग्सटिंगग्यूशर नहीं हैं। कामर्शियल कांप्लेक्स में संचालित कुछ बड़े कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। यहां पर स्थिति यह है कि दो हाल हैं और उनमें 200 बच्चे तक पढ़ रहे हैं। इनमें आपातकालीन निकास द्वार तक नहीं है।
विज्ञापन



हादसा होने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। अब फायर अधिकारी इन कोचिंग  सेंटरों को चिह्नित कर नोटिस देने और सुरक्षा इंतजामों की जांच करने की बात कह रहे हैं।
 

अलीगढ़ में अधिकांश कोचिंग सेंटर किराए के मकानों में, अपने घर के एक कमरे में या शापिंग कांप्लेक्स के फ्लोर पर चल रहे हैं जो उन्होंने किराए पर ले रखे हैं। यह बेहद दुखद स्थिति है कि किसी भी कोचिंग सेंटर ने हम से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं लिया है। जबकि इनके यहां पर सुरक्षा इंतजाम बेहद लचर हैं। शनिवार से शहर में ऐसे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इनको नोटिस भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

- विवेक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें