फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ठप हो सकती है शहर की सफाई व्यवस्था

Thu, 05 Jul 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार यानी आज से शहर की सफाई व्यवस्था पूूरी तरह ठप हो सकती है। इसका एलान नगर सफाई मजदूर संघ ने किया है। नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और नेताओं व नगर निगम अधिकारियों के बीच मंगलवार को बेनतीजा बैठक समाप्त होने के बाद शुरू हुआ धरना बुधवार को जारी रहा।  
विज्ञापन


संघ के महामंत्री सुनील टुंडा ने कहा है कि जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि गुरुवार पांच जुलाई को सुबह 11 बजे तक अगर तीन सूत्री मांगों को नहीं स्वीकार किया गया तो दोपहर 12 बजे से काम बंद हड़ताल कर दी जाएगी। इससे पूर्व बुधवार को नगर सफाई मजदूर संघ वाल्मीकि संघर्ष समिति के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन एसीएम प्रथम शिव कुमार को सौंपा। संघ के नेताओं का कहना है कि अब गेंद जिलाधिकारी के पाले में है। अगर गतिरोध बरकरार रहा तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भी जा सकते हैं। नगर सफाई कर्मचारी संघ ने रविवार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समय सीमा मंगलवार शाम को समाप्त हो गई।  मंगलवार को गतिरोध समाप्त करने के लिए सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और नेताओं के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल की बैठक हुई, जिसमें कोई सहमति नहीं बनी थी। सहमति नहीं बनने पर सफाई कर्मचारी सेवा भवन में जमकर नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए।

बुधवार को नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम नंदा और महामंत्री सुनील टुंडा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। धरने का संचालन मानिक लाल नागर ने किया। इसके बाद नगर निगम से घंटाघर, दीवानी कचहरी, तस्वीर महल चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस के दौरान नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कलक्ट्रेट पर अध्यक्ष लाला राम नंदा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और एसीएम प्रथम को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम नंदा, महामंत्री सुनील टुुंडा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व महामंत्री राधेलाल घूरी, उत्तम उज्जैनीवाल, बबलू कमल, मानिक लाल नागर, राजकुमार, लल्ला पहलवान, बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, महेंद्र राठौर, गुड्डू बैंजी, राहुल चेतन, डॉ. ज्ञानेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों के विवाद में सत्ताधारी दल के नेताओं का हाथ
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल नगर निगम सफाई कर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ  अलीगढ़ जहां स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है तब इस प्रकार के विवादों से अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी बनने में बाधा आएगी। इससे कहीं न कहीं अलीगढ़ का आम जनजीवन प्रभावित होगा। ऐसा लगता है कि इस प्रकरण में कहीं न कहीं सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों का हाथ है। नगर निगम के अधिकारी व सफाई कर्मचारी जब एक साथ मिलकर काम करेंगे तभी अलीगढ़ की जनता के भलाई के कार्य हो सकेंगे। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की है कि वर्तमान विवाद को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल न बनाकर इस विवाद को खत्म करें इसी में अलीगढ़ की जनता की और हम सब की भलाई है।

सफाई व्यवस्था ठप हुई तो बिगड़ेंगे हालात
इस समय शहर में कई स्थानों पर नाला सफाई का काम चल रहा है। कई जगहों पर तो सिल्ट सड़कों पर है। कूड़ा सड़कों पर है। ऐसे समय में जबकि बरसात किसी भी समय आ सकती है तो सफाई का काम ठप होने से बहुत ही परेशानी हो सकती है। सिल्ट नालों में चली जाएगी। कूड़ा उठेगा नहीं तो जलभराव की समस्या विकराल हो सकती है।

यह हैं सफाई कर्मचारी संघ की तीन मांगें
- शहरी अजीविका मिशन के तहत ठेका सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो। सफाई कर्मचारियों की भर्ती में ई टेंडरिंग की व्यवस्था नहीं हो
- शहरी क्षेत्र का कूड़ा वर्कशाप उठाए और सिविल लाइन इलाके का कूड़ा एटूजेड कंपनी उठाए
- रविवार वाले दिन सफाई कर्मचारियों से नाला सफाई का काम नहीं करवाया जाए

मैं बार-बार कह रहा हूं कि शहरी अजीविका मिशन केंद्र सरकार और राज्य सरकार का उपक्रम है। इसके जिलाधिकारी अध्यक्ष हैं। इसके माध्यम से भर्ती होगी तो कर्मचारियों का हित होगा। पारदर्शिता आएगी। 12 प्रतिशत पैसा बढ़ाकर देने को तैयार हैं हम। जहां तक कूड़ा उठान का सवाल है तो जब एटूजेड कूड़ा पूरे शहर से उठाने को तैयार है तो ऐसे में नगर निगम के दो वार्डों में कूड़ा उठाने  का क्या औचित्य है।
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें