फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि शक्ति की भक्ति में डूब गया शहर

Thu, 06 Apr 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
मंदिर नीलकंठेश्वर से निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल माँ के स्वरूप। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घर-घर में कन्याएं पूजी गईं। कन्या और लांगुरा जिमाए गए, उन्हें हलवा, चना, पूड़ी, सब्जी खिलाई गई। उनका स्वागत-सत्कार किया गया। उन्हें उपहार व रुपये देकर विदाई दी गई, जबकि मंदिरों में श्रद्घालु खूब उमड़े। वहीं ‘जय माता दी’ के उद्घोष से मंदिर परिसर समेत आसपास का वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


नौ दिन व्रत के बाद हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान किए गए। किशनपुर, स्वर्णजयंती नगर, नौरंगाबाद, सासनीगेट, विद्यानगर कालोनी, महेंद्रनगर, सुरेंद्र नगर      आदि मोहल्ले में सुबह से ही       बच्चों की दावत शुरू हो गई। हर    घर में उनका झुंड पहुंच जाता या उन्हें बुलाकर लोग अपने घर ले आते।

यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। वहीं, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया। मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब की ओर से दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रेशू अग्रवाल, दीपक पंडित, भुवनेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, संतोष बाबू, आकृति अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आई शेर पे सवार...
श्री तिरुपति वैंक्टेश्वर बालाजी मंदिर समिति श्री नव दुर्गा गायत्री मंदिर में योगेश, सुनीता, डॉली, राधा, हेमलता, सुशीला देवी, सुधा, कंचन, अनीता, ओमवती, रेखा, अंजू, मीरा, सुमन, कुसुम, प्रिया, सरिता, सर्वेश, नेहा ने शानदार भजन प्रस्तुत किए जिन्हें सुनकर भक्त देवी की भक्ति में डूब गए। आरती की गई। इस मौके पर पंडित शिवसेवक मिश्रा, रामप्रसाद, सतीश गुप्ता, पवन पराग, एनके वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें