फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भी हैं गिरासू भवनों के ‘भिंडी बाजार’

Fri, 01 Sep 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
खाईडोरा में वर्षों पुरानी ताला भवन की इमारत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुंबई में बारिश के साथ तीन मंजिला इमारत के ढहने और उसमें दबकर 21 लोगों की मौत के बाद अलीगढ़ शहर के पुराने और व्यस्त बाजारों में बने गिरासू भवनों का प्रकरण फिर से ताजा हो गया है। ये इमारतें कभी भी गिर सकती हैं। नगर निगम ने इन भवनों की फाइलों को निकाला है।  
विज्ञापन
निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 150 से अधिक इमारतें हैं। इनमें सर्राफा मार्केट, कनवरी गंज, रेलवे रोड, दुबे के पड़ाव, आगरा रोड, जयगंज, ऊपरकोट, हलवाई खाना आदि इलाकों में कई इमारतें हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं।
एक अनुमान के मुताबिक अधिकांश परिषदीय स्कूलों को गिरासू भवनों में ही संचालित किया जा रहा है। भवन स्वामी मरम्मत इसलिए नहीं कराना चाहते, क्योंकि वे खाली कराना चाहते हैं। कुछ निजी भवन भी गिरासू हालत में हैं।
विज्ञापन
सराफा बाजार में एक दुकान के ऊपर दीवार का हिस्सा गिरासू है। रोजाना उस दीवार की कुछ ईंटें गिर जाती हैं, जिससे राहगीरों को चोट लग जाती है। एक संस्था द्वारा इस दीवार को ध्वस्त करने के लिए निगम में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसी प्रकार आगरा रोड, हाथरस अड्डा, जयगंज, कनवरी गंज, बारहद्वारी, रेलवे रोड, सराय हकीम, देहली गेट, ऊपर कोट आदि इलाकों में भी गिरासू भवन हैं। 
  ज्यादातर गिरासू भवनों के मामले अदालत में

ज्यादातर गिरासू भवनों के मामले अदालत में विचाराधीन हैं। नगर निगम का कहना है कि इनके खिलाफ कार्रवाई करने में यह बात भी आड़े आती है कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उस पर कार्रवाई कैसे करें। ऐसे में अदालत ही संज्ञान ले कि जनहित में और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पर मामला चलता रहे लेकिन स्ट्रक्चर को रिमूव किया जाए जिससे जन हानि बचाई जा सके। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें