फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीवार तोड़ ट्यूबवेल परिसर में घुसी कार

विज्ञापन
एएमयू में दीवार तोड़कर ट्यूबवेल में घुसी कार। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए ट्यूबवेल कंपाउंड में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सफेद रंग की एटियॉस कार बिना अनुमति यूनिवर्सिटी परिसर में दाखिल हुई। कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्टंट ड्राइविंग करते चल रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला।

चालक नाबालिग था। यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रॉक्टर कार्यालय के शिफ्ट इंचार्ज हसीन अहमद ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें