फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सींगों से पेट व छाती फाड़कर सांड़ ने किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रतरोई में छुट्टा सांड़ ने 32 वर्षीय किसान की जान ले ली। रात में खेतों में पानी लगाने जा रहे किसान को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटका। छाती, पेट व पैरों को सींगों से फाड़ डाला। इसके बाद रात भर सांड़ शव के पास ही बैठा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 5 बजे जंगल की ओर से गए कुछ लोगों ने क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा देखा तो गांव में खबर दी। रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रतरोई निवासी 32 वर्षीय किसान कर्णपाल सिंह पुत्र स्व. होडिल सिंह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे के बाद अपने खेतों में पानी लगाने के लिए गए थे। रास्ते में गांव के एक किसान के जुते पड़े खेत में छुट्टा सांड़ ने कर्णपाल सिंह को घेर लिया। सींगों से पटक-पटककर सांड़ ने उन्हें मार डाला।
विज्ञापन

किसान की छाती, पेट व पैरों को सांड़ ने अपने सींग से फाड़ डाला। ग्रामीणों के अनुसार किसान को मारने के बाद सांड़ रात भर शव के पास ही बैठा रहा और सुबह गया। शव के पास ही सांड़ के बैठने का निशान और गोबर आदि मिला है।
किसान कर्णपाल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे एक बेटा व बेटी के साथ ही विधवा मां को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। करीब पांच साल पहले उनकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी।
चार दिन पहले बराकलां में एक किसान पर किया था हमला
चार दिन पहले मंगलवार की सुबह करीब छह बजे विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बराकलां में सांड़ ने 68 वर्षीय किसान जगदीश पुत्र राम स्वरूप पर हमला कर दिया था। सींगों से उठाकर उन्हें पटका था जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। यह तो गनीमत थी कि उस समय दूर खेतों में लोग काम कर रहे थे और शोर सुनकर लाठियां लेकर पास पहुंच गए थे। लाठियों से पीटते हुए सांड़ को खदेड़ दिया था जिससे किसान जगदीश की जान बच सकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें