उन्होंने डब्लूडब्लूएफ के फाइटर राधे गुर्जर, लक्ष्मन अवार्डी मिस्टर इंडिया बसी खां और भारतीय बॉडी बिल्डिंग के संस्थापक सदस्य भीष्म पितामह मुख्तार अजीम सहित हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से आए बॉडी बिल्डर्स का स्वागत करते हुए कहा कि इस लोकप्रिय खेल के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। एक दूसरे के बारे में पैदा होने वाली भ्रांतियों का निराकरण होता है।
जिलाधिकारी ने भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम एवं अलीगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. मलखान सिंह की याद में आयोजित इस बॉडी शो में शामिल हजारों लोगों से अपील की कि वे इन महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान करें।
सभी वर्गों के विजेताओं को एक लाख रुपये की नगद धनराशि सहित प्रतियोगिता के चैंपियन विजेता को भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी तथा चैंपियन उपविजेता को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. मलखान सिंह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में लखनऊ से बसी खान, दीपक हलदर, रामपुर से रजा अली खां, सहारनपुर से असद नफीस, अहसान अहमद, अकरम अजीज, दीपक शर्मा, भगत सिंह आदि थे। मुख्य सहयोग पहलवान नदीम खांडे, मुजाहिद असलम, मौ. नासिर का रहा। संयोजक डा. रक्षपाल सिंह एवं संचालन मजहर उल कमर ने किया।