दिल्ली से अलीगढ़ आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस के ट्रेन के इंजन से कलुवा-सोमना के बीच एक बाइक टकरा गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि चालक सही समय पर बाइक को छोड़कर कूद गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
वाकया रात 11: 35 का है। कलुवा-सोमना के बीच खंभा नंबर 1343/22-24 के पास दिल्ली-अलीगढ़ रेल लाइन को एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां दिल्ली की ओर आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस आ गई। बाइक चालक मौके से छलांग लगाते हुए बाइक ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक इंजन के नीचे आ गई। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक सूचना पर एसआई रवि सिवाच को मय टीम भेजा गया। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।