फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई

Sun, 23 Jul 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी दीपक (22) पुत्र शेर सिंह अलीगढ़ में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अलीगढ़ से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रामघाट कल्याण मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन के पास एक सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन



इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायल दीपक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार दो माह पहले ही उनका विवाह हुआ था। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें