फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास। कस्बे में अलीगढ़ मार्ग पर मंडी रोड के निकट रोडवेज बस ने साइकिल सवार टेंट कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन





कस्बे के सत्यनगर काॅलोनी निवासी 21 वर्षीय कमल पुत्र देवेंद्र उर्फ डब्बू टेंट का काम करते थे। शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव तेहरा में टेंट लगाकर घर जा रहे थे। अलीगढ़ मार्ग पर मंडी रोड के निकट मथुरा की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे कमल घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने के चलते अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।



पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कमल तीन भाई बहनों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटा भाई सौम्यक व बहन वंशिका हैं। वह बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे। पिता के साथ टेंट के पारिवारिक कारोबार को संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें