फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोककर मतदान के बहिष्कार का एलान

Thu, 04 Apr 2019 01:48 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ट्रेन रोककर प्रदर्शन करते कलियानपुर के लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जवां क्षेत्र के गांव कलियानपुर हिम्मतपुर के निवासियों ने काली नदी पर पुल निर्माण की मांग पूरी न होने पर बुधवार को अलीगढ़ से बरेली जा रही लिंक एक्सप्रेस को रोक लिया। ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक ग्रामीण ट्रेन को रोके रहे। लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का एलान किया। चेतावनी भी दी है कि लोकसभा का चुनाव लड़ रहा कोई प्रत्याशी अथवा प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं आते तो दो दिन के अंदर फिर किसी ट्रेन को रोककर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगढ़-बरेली लिंक एक्सप्रेस गोधा स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए बढ़ी ही थी कि कुछ दूर आगे पटरियों पर ग्रामीणों की भीड़ देखकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। गोधा स्टेशन से चलने के कारण उस समय ट्रेन की गति भी धीमी थी।

ट्रेन के रुकते ही ग्रामीण इंजन पर चढ़ गए। उनके हाथ में बैनर था जिसमें काली नदी पर पुल निर्माण की मांग पूरी न होने के कारण मतदान के बहिष्कार का एलान किया गया था। नेताओं के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी कर रहे थे। करीब 15 मिनट तक ट्रेन रुकी रहने पर ट्रेन के ड्राइवर और यात्रियों ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने कहा कि उनका मकसद यात्रियों को परेशान करना नहीं बल्कि अपनी मांग को शासन तक पहुंचाना है। इस हंगामे के चलते करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए पुल न होने से लंबी दूरी तय करते हैं ग्रामीण 
कलियानपुर हिम्मतपुर गांव के निवासी राजन फौजी, जीतू, नरेश, गुड्डा, सोमेश, देवेंद्र, रामदेव, जगदीश, मनवीर बघेल, चंद्रपाल, भगवानदास, चिंटू, वीरपाल सिंह, विनोद, जितेंद्र लोधी, श्योदान बघेल के अनुसार काली नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को रायपुर स्टेशन पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।

कलियानपुर हिम्मतपुर गांव से रायपुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए काली नदी पर पुल निर्माण की मांग बरसों से करते आ रहे हैं। चुनाव के समय नेता वादा करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादा नहीं निभा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें