फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस, 800 मीटर तक चारपाई पर बीमार को लेकर आते ग्रामीण

Thu, 05 Feb 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला कजरार का जर्जर रास्ता बदहाल है। गड्ढे और कीचड़ के कारण मोहल्ले में गाड़ी नहीं पहुंच पाती। बुधवार सुबह महिला अंगूरी देवी (70) की तबीयत बिगड़ गई तो मोहल्ले के लोग करीब आठ मीटर चारपाई पर लेकर उन्हें मुख्य सड़क तक आए, उसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्रामीमों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क न होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाती। पूर्व में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

नीरज कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को उनके चाचा रवि सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस तो दूर कोई गाड़ी तक नहीं पहुंच पाती। उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी हुई और उनकी मौत हो गई। रास्ते से वापस लौटते समय शव घर चारपाई लेकर आना पड़ा। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वे वर्षों से केवल झूठे आश्वासनों के सहारे आदर्श नगर पंचायत में जी रहे हैं। न पूर्व अध्यक्षों ने कुछ नहीं किया और वर्तमान अध्यक्ष ने। स्कूली बच्चों को हर दिन कीचड़ भरे गड्ढों से होकर स्कूल जाना पड़ता है। रास्ते की हालत देख डॉक्टर भी इस इलाके में आने से बचते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द ही सड़क और नाली निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि सांसद के प्रयासों से डूडा विभाग को सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव लिखित व मौखिक रूप से भेजा जा चुका है। जैसे ही शासन से धनराशि उपलब्ध होगी, निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें