उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के पदाधिकारी सुमित सराफ यूपी केएलके फाउंडर रचित शर्मा। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में प्रतिभाग करने के लिए अलीगढ़ के खिलाड़ी तैयारियों में जुट जाएं, क्योंकि लीग में सात साल तक अलीगढ़ टाइगर्स टीम खेलेगी। यह करार शनिवार को शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर सुमित सराफ और यूपीकेएल को-फाउंडर रचित शर्मा के बीच हुआ।
टीम मालिक सुमित सराफ ने बताया कि जून में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। गत वर्ष टूर्नामेंट में अलीगढ़ के खिलाड़ियों की संख्या करीब 15 थी, इस बार यह संख्या दो गुनी करने का लक्ष्य है। यूपीकेएल को-फाउंडर रचित शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन दो सफल रहा। इस बार लीग में इंटरनेशनल कोच, खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
हर टीम को मिलेगा पावर खिलाड़ी
करार के दौरान मौजूद अलीगढ़ टाइगर्स टीम के मेंटोर संजय माहेश्वरी ने बताया कि इस बार लीग में नई पहल की गई है। प्रदेश खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रत्येक टीम में दूसरे राज्य के टॉप खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक टीम को एक-एक पावर खिलाड़ी मिलेगा। इससे हर मुकाबले का रोमांच बढ़ेगा। नीलामी में प्रो. कबड्डी लीग में शामिल खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।