पवन बजाज को अध्यक्ष, राकेश जैन और अरुण बंसल को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव, ललित वार्ष्णेय और सचिन गुप्ता को सह सचिव और मुकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
दि अलीगढ़ क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 9 सितंबर को जीटी रोड स्थित समारोह स्थल पर संपन्न हो गया। पवन बजाज को अध्यक्ष, राकेश जैन और अरुण बंसल को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव, ललित वार्ष्णेय और सचिन गुप्ता को सह सचिव और मुकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी बल्देव राज अरोरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएन अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई सरकारी विभाग व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता, तो उन्हें जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने शॉप एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराने पर भी बल दिया। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. संजय सिंघल ने कहा कि किसी भी कपड़ा व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल ने पिछले वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने पिछले वर्ष की प्रगति रिपोर्ट पेश की। विशिष्ट अतिथि प्रदीप गुप्ता ने एसोसिएशन के कार्यों में हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। पूर्व अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार अग्रवाल ने नगर निगम से बाजारों में पीने के पानी और शौचालयों की कमी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच कराई।