दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल कहते हैं कि इस माह के अंत तक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। साथ में सहमति से चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। यूपी बार चुनाव की व्यस्तता के चलते चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं हो सका था। अब संकेत हैं कि माह के अंत तक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। साथ में निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
इधर, दावेदारों की सक्रियता एकाएक से बढ़ गई है। खेमेबंदी भी दिखाई देने लगी है। कई दावेदार अब तक सामने आ रहे हैं। प्रमुख अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए कई कई दावेदार सक्रिय हैं। इसके लिए दीवानी में खेमेबंदी भी दिखाई दे रही है।
गणतंत्र दिवस के बाद माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम जारी कर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल कहते हैं कि इस माह के अंत तक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। साथ में सहमति से चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।