दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में बीच चुनाव प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद दो खेमे हो गए थे। वर्तमान कमेटी ने बिना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए चुनाव कराना रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ चुनाव पर अडिग खेमे ने अलग टीम बनाकर चुनाव कराना तय कर लिया था।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होने जा रही है। अब 17 व 18 फरवरी को महिला के लिए आरक्षित पदों पर नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 25 फरवरी को मतदान होगा। सोमवार देर शाम तक चुनाव अधिकारी घोषित नहीं हुआ। मंगलवार को चुनाव अधिकारी तय होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में बीच चुनाव प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद दो खेमे हो गए थे। वर्तमान कमेटी ने बिना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए चुनाव कराना रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ चुनाव पर अडिग खेमे ने अलग टीम बनाकर चुनाव कराना तय कर लिया था। इसी गतिरोध के बीच 15 फरवरी को बार एसोसिएशन की बैठक कर नए सिरे से नए नियम से चुनाव कराना तय किया गया।
इसी क्रम में अब नए नियम के अनुसार महिला आरक्षित पदों के लिए 17 व 18 फरवरी को नामांकन होंगे। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल के अनुसार हमारी प्रक्रिया सुचारू है। अन्य पदों के पुराने वाले नामांकन ही मान्य होंगे। बाकी चुनाव अधिकारी भी नियत करने पर विचार चल रहा है।