फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आरोपी ने खुद के घर से बरामद कराया लूट का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर के सराफ ललित के घर में पत्नी-बेटे की हत्या कर लूटा गया माल मुख्य आरोपी ने बरामद करा दिया है। यह माल उसके ही घर में छिपा मिला है। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती अतुल ने पुलिस की सिलसिलेवार पूछताछ में सच उगला और घर में छिपे माल का राज बताया। इस पर पुलिस ने घर की तलाशी लेकर माल बरामद कर लिया। हालांकि अभी कुछ माल बरामद होना शेष है, जिसके लिए पूर्व में जेल भेजे गए आरोपी शुभम को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

26 मई को सराफ ललित वर्मा के घर में घुसकर उनकी पत्नी शिखा व बेटे गोविंदा की हत्या कर माल लूटा गया था। इस मामले में उनके कारोबारी मित्र हरदुआगंज के सराफ अतुल वर्मा व उसके बुलंदशहर निवासी साथी शुभम का नाम सामने आया। पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने पूछताछ में माल अतुल के पास होना बताया। वहीं जब पुलिस अतुल के पीछे लगी तो उसने 30 मई को खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शुरुआती पूछताछ में अतुल ने पुलिस से झूठ बोला कि माल चोरी हो गया है। इस पर पुलिस शुभम को रिमांड पर लाकर आमने-सामने पूछताछ की तैयारी में थी।
रविवार देर शाम पुलिस की टीम ने एक बार फिर अतुल से पूछताछ की। क्रमवार चली पूछताछ व पुलिस के सवालों में वह उलझ गया और बता बैठा कि माल घर में ही छिपा हुआ है। उसने बताया कि माल उसके घर के पिछले हिस्से में बने सेप्टिक टैंक के पास जमीन में गढ़ा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर की तलाशी लेकर पॉलीथिन में बंद रखे माल को बरामद कर लिया। यहां से 6 अंगूठी, दो चूड़ी, चार पैंडल, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झाले, एक टूटी जंजीर, एक हार, तीन बड़े हार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। यह लूटे गए माल में से 70 फीसद माल है। बाकी चांदी का माल व एक कान की बाली शुभम के पास होना बताया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 70 प्रतिशत माल बरामद हुआ है। बाकी माल उसने शुभम के पास बताया है। अब शुभम को फिर से रिमांड पर लेकर बाकी माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

----
मौत से पहले आखिरी बार सच बोलना स्वीकारा
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती अतुल से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि अब उसके शरीर में संक्रमण फैल रहा है। उसकी हालत बिगड़ रही है। डॉक्टर रिकवरी का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उसे खुद लगने लगा है कि वह अब ज्यादा दिन नहीं जी पाएगा। इसके चलते उसने पुलिस पूछताछ में मौत से पहले सच बोलना स्वीकारा। बता दें कि जिस स्थान पर माल मिला है। वहां पहले भी पुलिस ने तलाशी ली थी। मगर उस समय पुलिस सटीक निशाने पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें