फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए थाली-थैला अभियान शुरू, अलीगढ़ डीएम ने की सराहना

Sat, 30 Nov 2024 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

13 जनवरी से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। ऐसे में घर घर से थाली और थैला यदि महाकुंभ में भेजा जाएगा तो मेले में पॉलिथिन और अन्य कचरा नहीं होगा। 
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम विशाख जी कुंभ के लिए थाली-थैला अभियान शुरू करते हुए - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आरएसएस की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से विभाग सह संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग संयोजक विकास शर्मा ने डीएम से मुलाकात कर थाली और थैला अभियान की शुरुआत की। अभियान से जुड़ने का आग्रह भी किया। डीएम ने इस अभियान की सराहना की।

विज्ञापन


सह विभाग संघचालक ललित ने बताया कि महाकुंभ में विश्व के 50 से अधिक देशों से श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में पर्यावरण का संदेश पूरी दुनिया तक जाना चाहिए। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा कि अगले वर्ष 13 जनवरी से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

ऐसे में घर घर से थाली और थैला यदि महाकुंभ में भेजा जाएगा तो मेले में पॉलिथिन और अन्य कचरा नहीं होगा। इस अवसर पर बृज प्रांत की नारी शक्ति सह प्रमुख डाक्टर नीलम श्रीवास्तव, गतिविधि संरक्षक अनिल अग्रवाल एवं महानगर संयोजक जितेंद्र गर्ग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें