रामनवमी पर 17 अप्रैल को कस्बे के प्राचीन बाई वाले भोलेनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। 100 वर्ष पुराने रथ पर ठाकुरजी विराजमान होकर निकले तो लोगों ने आरती उतारने के साथ पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं।
शोभा यात्रा का शुभारंभ रवेंद्र शर्मा (अहलूवालिया), गौरव पचौरी, अमित शर्मा, नीरज गोयल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, राजेश वर्मा, प्रताप यादव, योगेश गर्ग, कल्पेश बिरला मंडल अध्यक्ष भाजपा, अनूप गुप्ता व दीपेश वर्मा ने ठाकुरजी की आरती कर किया। वैद्य अखिल तिवारी ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
बैंड-बाजे और डीजे के साथ शोभायात्रा में काली के स्वरूप शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने झांकियों का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी उर्फ भोले, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामबाबू लाल शर्मा, दिगंबर शर्मा, राकेश शर्मा, नितिन भारद्वाज, अभय तिवारी, नीरज सत्यार्थी, मनीष सिंह, अंकुर तिवारी, तुषार शर्मा, अंकित शर्मा सागर चौबे सेवारत रहे।