पुलिस कर्मियों ने बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। इस पर वह तेजी से बाइक मोड़कर पिसावा की ओर भागा। रास्ते में दोनों ओर से पुलिस से स्वयं को घिरा देखकर आरोपी जट्टारी-पिसावा रोड ईंट भट्ठे के सामने कच्चे रास्ते पर खेतों की ओर बाइक मोड़कर भागा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी।
टप्पल पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार रुपये के इनामी प्रतिबंधित पशु तस्कर को दबोचा है। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि जट्टारी-पिसावा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। इस पर वह तेजी से बाइक मोड़कर पिसावा की ओर भागा। इस पर पिसावा थाने को सूचना देने के साथ चेकिंग टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में दोनों ओर से पुलिस से स्वयं को घिरा देखकर आरोपी जट्टारी-पिसावा रोड ईंट भट्ठे के सामने कच्चे रास्ते पर खेतों की ओर बाइक मोड़कर भागा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर कराहने लगा। सीओ के अनुसार मुठभेड़ में पकड़ा गया अकबर पुत्र बक्शी खां बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा के गांव मीरपुर का निवासी है। वह जनपद के गोंडा थाने से वांछित था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।