फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहली मंजिल पर कत्ल, लाश को ग्राउंड फ्लोर पर घसीटकर लाया, फिर यहां छिपाया; कपड़ा कारोबारी की हत्या की कहानी

Tue, 04 Aug 2026 12:55 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में सपा महानगर अध्यक्ष के भांजी दामाद कपड़ा कारोबारी अब्दुल्लाह के हत्यारोपी साबिर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज में सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुलाह हमीद घोसी के भांजी दामाद और रेडीमेड कपड़ा कारोबारी अब्दुल्ला की हत्या में मुख्य आरोपी साबिर को पुलिस ने भेज दिया है। निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की गई है। जेल जाते वक्त आरोपी साबिर के चेहरे कोई पछतावा नहीं था।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अब्दुल्ला ने आरोपी साबिर को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। उधर दिए रुपये अब्दुल्लाह लगातार वापस मांग रहा था, तो आरोपी ने कर्ज चुकाने के बजाय उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोपी ने कबूल किया है कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया था। 

हत्या के बाद उसने शव को मकान की पहली मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में छिपा दिया था। इसके बाद रात में पुरदिलनगर निवासी अपने रिश्तेदार शाहरुख को फोन किया और कार लेकर बुला लिया। हालांकि, रात में अलीगढ़ जाने की बात सुनकर एहतियातन एक अन्य युवक अल्फैज भी शाहरुख के साथ बैठ गया।
विज्ञापन

जब दोनों साबिर के घर पहुंचे, तो अल्फैज को देखकर साबिर घबरा गया। स्थिति संभालने के लिए उसने होटल से खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद, अल्फैज की गैर-मौजूदगी में साबिर ने शाहरुख को बताया कि उसने अब्दुल्ला की हत्या कर दी है।

यह सुनकर शाहरुख के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह डर गया कि वह भी इस मुसीबत में फंस सकता है, लेकिन साबिर के समझाने पर वह शव ठिकाने लगाने के लिए तैयार हो गया था।
 

सिगरेट पीने के बहाने अल्फैज को दिया चकमा
साबिर और शाहरुख ने योजना के तहत अल्फैज को हत्या की बात से पूरी तरह अनजान रखा। उन्हें लगा कि बात जितने कम लोगों तक रहेगी, उतने ही वह सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद वे अल्फैज को घर पर छोड़कर यह कहकर निकले कि वे दोनों सिगरेट पीने जा रहे हैं।

इसी दौरान उन्होंने चुपचाप कार की डिग्गी में अब्दुल्ला के शव को चादर से ढंककर रखा और हरदुआगंज क्षेत्र के हकीमगढ़ी माइनर की पटरी पर झाड़ियों में फेंककर वापस अलीगढ़ भाग आए।

भाई की संलिप्तता पर परिवार ने दी सफाई
पुलिस ने आरोपी साबिर के भाई ताहिर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जानकारी होने पर उसकी बहन फरहा, चाची और अन्य रिश्तेदार सोमवार दोपहर थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि ताहिर पूरी तरह बेकसूर है और घटना की रात वह अपने घर पर ही था।

ताहिर पिता के साथ कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है और उसका घर व दुकान साबिर से अलग है। बहन फरहा ने बताया कि साबिर ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी, जिसके चलते माता-पिता और भाई-बहनों ने पहले ही उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे और वे उससे 200 मीटर दूर दूसरी गली में रहते हैं।
विज्ञापन

आरोपी साबिर को जेल भेज दिया गया है। लाश को ठिकाने लगाने में शामिल रहे शाहरुख और अल्फैज की भी पुलिस तलाश कर रही है। साबिर के भाई ताहिर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - मनीष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें