फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की आत्महत्या के बाद एएमयू में बवाल, तनाव

विज्ञापन
एएमयू में बवाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मुमताज हॉस्टल में मंगलवार देर शाम एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद कैंपस का माहौल गरमा गया। कुलपति के न पहुंचने और पुलिस के देरी से आने से खफा छात्रों ने एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी संख्या में एकत्रित छात्रों ने वीसी लॉज का घेराव कर हंगामा किया। वहां पहुंचे पुलिस बल को भी छात्रों ने परिसर से बाहर दौड़ा दिया।
विज्ञापन




देर रात मुख्य द्वार बाब-ए-सैयद को बंद कर छात्र अंदर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस, प्रशासन व आरएएफ की टीमें बाहर से हालात पर नजर बनाए हुए थीं। वहीं मृत छात्र के शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है। कुछ छात्र वहां भी पहुंच गए।
मूल रूप से पीलीभीत के मोहल्ला पहाड़िया (पुलियावाली मस्जिद के नजदीक) निवासी मो. अनस शम्सी एमएसडब्ल्यू का छात्र था। वह एएमयू के आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहकर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसका शव कमरेमें फंदा पर लटका मिला। इसकी सूचना कैंपस में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

हॉल के प्रोवोस्ट डॉ. सलमान भी पहुंच गए। एएमयू अधिकारियों और पुलिस के विलंब से पहुंचने, वीसी के मौके पर न आने और काफी समय तक शव फंदे पर लटके रहने के कारण छात्रों का गुुस्सा भड़क गया। रात्रि करीब साढ़े दस बजे के करीब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक से देरी को लेकर छात्रों की बहस हो रही थी। तभी कुछ छात्रों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वीसी लॉज पर पहुंचकर घेराव करते हुए वहां हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी।
शव को जेएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। वहां भी काफी संख्या में छात्र पहुंच गए हैं। माहौल को तनावपूर्ण होता देख काफी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा तो छात्रों ने पुलिस को नारेबाजी कर बाहर दौड़ा दिया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
..........................
पुलिस व प्रशासन ने जमाया डेरा
देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी अभिषेक, एडीएम सिटी राकेश मालपानी सहित पुलिस प्रशासन, आरएएफ के अधिकारी व पुलिस बल एएमयू के बाहर डेरा जमाए हुए थे, जबकि छात्र अंदर हंगामा कर रहे थे। कैंपस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
......................
छात्र की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। कैंपस के माहौल को सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।
- प्रो. साफे किदवई, प्रवक्ता एएमयू
.....................
फिर सर सैयद डे से ऐन पहले बवाल शुरू
यह पहला मौका नहीं, जब एएमयू कैंपस में सर सैयद के जन्मदिन समारोह से ऐन पहले या उसी दिन बवाल हुआ हो। पिछले कई सालों के इतिहास पर गौर करें तो परिसर में इस दौर में किसी न किसी बात पर माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ है। इस बार भी लोग इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।

मो. अनस शम्स। फाइल फोटो।

 

एएमयू में तैनात पुलिस फोर्स।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें