फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किरायेदार दंपती ने की थी रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
बरामद रुपये व तमंचा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रामनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से 7.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। यह चोरी मकान में किराये पर रहने वाले दंपती ने की थी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.21 लाख रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक्टिवा और एक तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन



रामनगर निवासी रिटायर्ड दरोगा खड़ग सिंह जादौन ने पुलिस को बताया था कि उनके मकान में किराये पर रहने वाला परिवार अचानक गायब हो गया। साथ ही घर में रखे 7.50 लाख रुपये भी नहीं मिले। शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाथरस के नयाबांस गांव निवासी पंकज दुबे और उसकी पत्नी ममता दुबे को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उधारी चुकाने के लिए चोरी का प्लान बनाया था।


सीओ के अनुसार, चोरी की रकम में से करीब 1.04 लाख रुपये से एक्टिवा और तमंचा खरीदा गया। बाकी रकम घर के सामान और बच्चों की खरीदारी, पुरानी उधारी चुकाने तथा छोटे कारोबार में खर्च कर दी गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें