गोधा थाना पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो गाड़ियों से करीब सवा तीन लाख रुपये जब्त किए हैं। इंस्पेक्टर गोधा सरिता दुबे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात टीम गोधा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान छतारी की ओर से आई एक गाड़ी रोककर तलाशी ली गई।
गाड़ी से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। वहीं दूसरी टीम ने काली नदी पुल के पास देर रात चेकिंग के दौरान अतरौली की ओर से आ रही गाड़ी रोककर चेकिंग की। गाड़ी के अंदर से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी के अनुसार बरामद धन के बारे में दोनों गाड़ी सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूरी धनराशि को न्यायालय में जमा करा दिया गया है।