फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दस मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 15 Mar 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इस बार होली का त्योहार सात परिवारों को ऐसा घाव दे गया जो कि जिंदगी भर नहीं भर पाएगा। पिछले 24 घंटे में होली पर विभिन्न स्थानों पर दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की संदिग्ध हालत में मौत हुई है, जिनमें हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। वही दो की मौत का कारण अधिक शराब का सेवन बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


लापता का शव नाले में 
थाना क्वार्सी स्थित गोविंद नगर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय प्रवेश कुमार गांधी पार्क के पास कैंटीन में काम करता था। वह नौ मार्च को वह घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुलिस ने उनका शव बाईपास स्थित नाले से बरामद कर लिया। पुलिस जहां इसे नशे की हालत में नाले में गिरकर मौत का मामला बता रही है। वहीं परिजन युवक की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।

घर में मिला बेहोश अस्पताल में मौत
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम में 26 वर्षीय पंकज कुमार अपने भाई के साथ रहता था। घर के नीचे ही बक्शे बनाने की दुकान पर वह काम करता था। उनका आधा परिवार सासनी गेट के पास रहता है। होली पर भाई समेत अन्य परिजन मां-बाप के पास सासनी गेट स्थित घर चले गए तो वह वह कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार-मंगलवार की देर रात जब परिजन लौटे तो वह कमरे में बेहोश हालत में पड़ा हुआ था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उसकी मौत हो गई। इस मौत को लेकर एक तरफ जहां कुछ गलत खाने से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं परिजन हत्या का अंदेशा भी जता रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादा शराब पीने से हुई दो की मौत
टप्पल के गांव मोर निवासी 26 वर्षीय राजू पुत्र अमर शराब का शौकीन था। होली के दिन वह दो दिन से शराब पी रहा था। सोमवार शाम पड़ोसी की छत पर वह मृत पड़ा मिला। इस सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर टप्पल इंटरचेंज के पास अलीगढ़ पलवल रोड़ पर एक होटल के सामने सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक एक ट्रक खड़ा हुआ था। लगातार खड़े होने  पर जब होटल मालिक ने ट्रक के अंदर झांका, तो एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिस पर होटल मालिक ने टप्पल पुलिस को सूचित किया। वहीं टप्पल पुलिस ने बताया कि ट्रक से करीब आधा दर्जन से अधिक पौवे शराब के व 1100 रुपये नकद मिले। जिसकी पहचान राजेश पुत्र रिशिपाल निवासी झुल्ली, भिवानी, हरियाणा के रूप में की गई है। वहीं परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ राजीव यादव के अनुसार ट्रक चालक की मौत भी अधिक शराब के सेवन करने से ही हुई है।

सड़क और ट्रैक पर एक्सीडेंट के दौरान गईं छह जानें
टप्पल निवासी 26 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र निरंजन अपनी बोलेरो पिक अप से दूध की सप्लाई का काम करता था। होली की रात को वह दूध लेकर जा रहा था कि यमुना एक्सप्रेस पर रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इसमें   सुनील की मौत हो गई। इधर, दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले 32 वर्षीय प्रमोद कुमार सोमवार को अपनी इको कार से अपने इगलास थाना क्षेत्र स्थित गांव    बिचौला के लिए चला। देहली गेट थाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित ऐलाना मीट फैक्ट्री के पास उसकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को     सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। हापुड़ निवासी 22 वर्षीय फिरोज की बरछी बहादुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार    उसकी जेब से इलाहाबाद का टिकट मिला है।        संभवत: वह हापुड़ से इलाहाबाद जा रहा था। इसी तरह इगलास थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी 25 वर्षीय हुकम सिंह की सोमवार को स्टेशन पर ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह स्टेशन पर ही कैंटीन चलाता था। इधर, गभाना के गांव टमकौली से बाइक पर वापस अलीगढ़ की ओर जा रहे नगला आशिक अली थाना कोतवाली अलीगढ़ के रहने वाले रामप्रसाद (60) पुत्र हरी सिंह, उसका भाई शकील बीधानगर के पास डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गभाना पुलिस के अलावा टोल प्लाजा की रिलीफ टीम पहुंच गई और तीनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। जहां पर चिकित्सकाें ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर पाकर मृतक के घर में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा गभाना में सोमना स्टेशन के अधीक्षक ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर जा रहे थे, गभाना में एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते स्टेशन अधीक्षक तेजवीर सिंह घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने घायल तेजवीर को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। हरदुआगंज के बरौठा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बच्चाें को दवा दिलाकर लौट रहे दंपति को रौंद दिया। बरौठा गांव निवासी शौकीन अपनी पत्नी रिज्जों के साथ दो बच्चों को दवा दिलाने के लिए जा रहा था। सोमवार शाम करीब सवा सात बजे जैसे ही ये लोग सड़क किनारे पहुंचे, तभी अतरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार दंपति व दोनों बच्चों को रौंदते हुए अलीगढ़ की ओर भाग गई। इस हादसे में दंपति तथा उसकी तीन माह की बेटी इलसा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके सात बर्षीय बेटे शहबाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से हटाया तथा एंबुलेंस व पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही परिवारीजनों ने घायलों की हालात देखते हुए निजी वाहन से ही उन्हें अलीगढ़ अस्पताल में भेज दिया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि दुर्घटना के बाद भाग रही इसी कार ने हरदुआगंज मंडी के पास भी एक युवक को रौंद दिया और भाग गई, लेकिन गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एसओ हरदुआगंज शंभू तिवारी ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें