फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से हर ब्लॉक में बनेंगे दस-दस आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनने वाले नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के साथ ही प्राइमरी स्कूलों का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से कायाकल्प होगा। इस योजना में जिले भर में करीब 120 आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूल बनाए जाएंगे। हर ब्लॉक से 10-10 आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इन पर करीब दो-दो करोड़ रुपये की धनराशि हरेक ब्लॉक में खर्च होगी।
विज्ञापन

जिले की 867 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए मनरेगा के तहत बजट मिलता है। सड़क और अन्य कामों पर यह धनराशि खर्च होती है। अब इस धनराशि का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की चारदीवारी के निर्माण पर किया जाएगा। सीडीओ अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में इसकी तैयार शुरू हो गई है। इस योजना में हर ब्लॉक से 10-10 आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों का चयन कर लिया गया है। यहां नए भवनों के निर्माण के साथ ही स्कूलों में चारदीवारी का निर्माण होगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि मनरेगा से होने वाले इन कार्यों को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें