अलीगढ़ में तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के लिए 21 दिसंबर को तीसरे दिन तीन नामांकन हुए। इस तरह अब तक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 11 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। 23 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 24 को नामांकन वापसी होगी। उसके बाद 28 दिसंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी ओपी सिंह एडवोकेट ने बताया कि तीसरे दिन उपाध्यक्ष पद पर अनुज राघव व चंद्रपाल शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में मतदान होगा। उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
मौके पर यदुवीर सिंह सोलंकी, मोहित शर्मा, रूपकिशोर गोयल, निधीश भट्ट, आनंद विवेक, रामगोपाल, जीपी सिंह, देवेंद्र वार्ष्णेय, रमेश कुमार सिंह, रवि चौहान, प्रभात वशिष्ठ, विनोद कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।