फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में खुलासा: आरोपी की प्रेमिका की बड़ी बहन से था संबंध, हुआ विवाद और कर दी किशोर की गला रेत कर हत्या

Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोर अपने घर से टहलने गया। अगली सुबह उसकी लाश मिली। शव का गला रेता हुआ था। पुलिस ने मामले की 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंधों को लेकर किशोर की हत्या की गई।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में ट्यूशन पढ़ाने गए किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चौबीस घंटे में ही खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके जरिये साफ हुआ है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में ये हत्या की गई थी। बता दें कि 31 मार्च रात गायब हुए किशोर की गला रेतकर हत्या की गई थी और सोमवार सुबह उसकी लाश मिली थी।

विज्ञापन


सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि नगला पटवारी का कासिम इलाके के स्कूल में दसवीं का छात्र था। 31 मार्च रात वह मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ाने गया, तभी से गायब था। 1 अप्रैल सुबह उसका शव नगला किला में झाडिय़ों में मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके पर एक चाकू बरामद हुआ। गायब मोबाइल की सीडीआर व मुखबिरों की मदद से नगला पटवारी के ही सबील व शादाब उर्फ सद्दू को भमोला पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। 

सीओ के अनुसार आरोपियों ने स्वीकारा कि सबील के जिस युवती से प्रेम संबंध थे, उसकी बड़ी बहन से मृत कासिम के प्रेम संबंध थे। कासिम का संबंध किसी वजह से टूट गया। इसलिए दोनों में विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद में 31 मार्च रात को दोनों में बातचीत हुई। कासिम बात करने के बाद सबील के घर पहुंचा। सबील यहां से कासिम को अपने दोस्त शादाब के साथ बातचीत के बहाने से एकांत में ले गया। जहां दोनों में फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी विवाद में सबील ने जेब में पहले से मौजूद चाकू से कासिम पर हमला कर दिया। सादाब ने हाथ पकड़ लिए और सबील ने गला रेत दिया। दोनों मौके से भाग गए और मोबाइल तोड़कर जवां नहर में फेंक दिया। बाद में आरोपियों की निशानदेही से खून से सने कपड़े, मोबाइल का टूटा हुआ टैंपर्ड ग्लास आदि बरामद हुआ। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इस खुलासे में इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा व उनकी टीम सक्रिय रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें