फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : किशोरी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, शव बाग में फेंका, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 09:18 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली के गांव आलमपुर कायस्थान में बुधवार की सुबह करीब छह बजे अमरूद के बाग में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या उसकी ही चुनरी से गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव आलमपुर कायस्थान निवासी प्रकाश चंद के दो बेटियां और एक बेटा हैं। सबसे बड़ी बेटी दीना (15 वर्ष) काजिमाबाद के जेकेबी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। पैर में तकलीफ होने की वजह से वह मंगलवार को स्कूल नहीं गई। मंगलवार को ही शाम सात बजे दीना अपनी मां से 10 मिनट में लौटने की कहकर घर से निकली। तब से लापता थी। 

परिजनों ने रात भर उसे तलाशा लेकिन दीना का पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह करीब छह बजे आलमपुर-गदाईपुर तिराहा स्थित अमरूद के बाग में एक पेड़ के नीचे दीना की लाश पड़ी मिली। गले में चुनरी से फंदा लगा हुआ था। बाग में पहुंचे गदाईपुर के बांकेलाल की शव देखकर चीख निकल गई। 
विज्ञापन


दीना के परिवार वाले भी बाग में पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल राजीव सिरोही ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। मृतक के पिता प्रकाश चंद ने गांव के ही रामू पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

प्रकाश चंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव के एक युवक पर शक जताया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। -पंकज श्रीवास्तव, सीओ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें