महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले पुत्री के पेट में दर्द होने पर उन्होंने चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर पुत्री ने सारी बात अपनी मां को बताई।
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके बुआ के बेटे ने दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 24 जनवरी को जांच टीम गांव में महिला के घर पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत कर कुछ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि वह विधवा व गरीब है। उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। जुलाई माह में आरोपी उनके घर पर आया था। जब बह घर से किसी कार्य के लिए बाहर गईं तो पीछे से आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ जबरन तीन-चार दिन तक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले पुत्री के पेट में दर्द होने पर उन्होंने चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर पुत्री ने सारी बात अपनी मां को बताई। महिला का कहना है कि जब उसने ननद से कहासुनी की तो उसने धमकी दी कि गर्भ गिरवा दो, नहीं तो पुत्री सहित जान से हाथ धो बैठेगी।
विज्ञापन
अब आरोपी को बचाने के लिए उसके परिवार के लोग उनकी पुत्री की हत्या की योजना बनाने में लगे है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।