फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा में सर्पदंश से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोंडा के गांव रुदायन उर्फ तारापुर में सोमवार देर रात बेड पर सो रही किशोरी को एक सांप ने डस लिया था। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर आने पर परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। शाम को किशोरी के शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी अंशिका (15) ने सोमवार शाम को परिजनों के साथ खाना खाया और सो गई। अंशिका बेड पर सोई हुई थी, रात करीब 12 बजे वह अचानक चीख उठी, घरवालों ने पूछा तो बताया कि सांप पैरों से होकर सीने पर आ गया था।



परिजनों ने देखा तो उन्हें सांप दिख गया। परिजनों ने पूछा कि सांप ने डसा तो नहीं, इस पर किशोरी ने इन्कार कर दिया। सुबह चार बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बायगीर के पास ले गए। इसके बाद उसे अलीगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें