फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बकरियों के लिए पत्ते लेने गए किशोर की करंट लगने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव समस्तपुर कोटा में बकरियों के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने गए 15 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता गुलफाम ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे उनका 15 साल का बेटा अरमान गांव से करीब आधा किमी दूर जंगल से बकरियों के लिए पत्ते लेने गया था। वह एक पेड़ पर चढ़ गया और पत्ते तोड़ने लगा। पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पेड़ में करंट आने से बेटे की जान चली गई। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने सूचना दी तो परिजन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और पढ़ा-लिखा नहीं था। मृतक के पिता गांव खासगढ़ी चौराहे पर पंचर लगाने का काम करते हैं। वहीं, थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें