फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी तो आरोपी की मां ने करा दिया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बराला क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों तक एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हुई तो युवक की मां ने निजी चिकित्सालय में ले जाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 मार्च को वह निजी कार्य से बाहर गए थे। किशोरी पशुओं का चार लेने गई थी। तभी कपिल पुत्र जय प्रकाश उनके घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद कई दिनों तक डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हुई तो युवक की मां गीता देवी ने आठ सितंबर को एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर गर्भपात करा दिया।
किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप में कपिल व उसकी मां गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें