हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मनीष के सिर में लोहे की दो बड़ी कील ठोंक दीं। सिर में कीलें घुसते ही मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची घायल की चाची धर्मवती ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
लोधा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बंशीधर पांडे ने बताया कि घायल मनीष की शिकायत और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।