फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डेयरी पर दूध देकर लौट रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, चार पर मुकदमा, दो आरोपी पकड़े

Wed, 23 Apr 2025 11:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी डेयरी पर दूध देकर घर आ रही थी कि चार लड़के उसे उठा ले गए। उनमें से एक ने किशोरी की इज्जत को तार-तार किया और अन्य तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा लिखकर दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल देर शाम डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के चार लड़के जबरन उठाकर नजदीक आम के बाग में ले गए, जहां एक युवक ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जलाली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी के पिता नहीं हैं और मां मानसिक रूप से कमजोर है। दो भाई और पांच बहनों में किशोरी पांचवें नंबर की है। बड़ी बहन विवाहित है। बड़ा भाई गाजियाबाद के एक बिजलीघर पर संविदाकर्मी है। मां और तीन बहनों संग किशोरी गांव में रहती है। पशु पालन कर उसका दूध डेयरी को बेचकर परिवार का खर्चा चलता है।

किशोरी के अनुसार 22 अप्रैल देर शाम वह समीपवर्ती गांव की एक डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान सुनसान जगह देखकर चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर चकरोड पर स्थित आम के बाग में ले गए। जहां तीन युवकों ने उसके हाथ पैर पकड़ कर छेड़खानी की। चौथे युवक ने उसके संग जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता रोती हुई घर पहुंची, जहां उसने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अप्रैल सुबह गांव पहुंचा बड़ा भाई किशोरी को लेकर थाने गया और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें एक युवक को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोपहर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रवि पुत्र अजयपाल सिंह और पंकज पुत्र संतोष खटीक शामिल हैं। दो अन्य की तलाश जारी है। 

सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि दुष्कर्म और छेड़खानी का है। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें