हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और राधा को तत्काल उपचार के लिए छेरत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से किशोरी को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि राधा ने हाल ही में जनता इंटर कॉलेज छेरत में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। हादसे की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन किशोरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, देर शाम शव के पंचनामा की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा था। लेखपाल प्रतीक गुप्ता व कानूनगो सुंदरपाल ने मौके का निरीक्षण किया है।
पट्टे पर लेकर की थी गेहूं की फसल
स्थानीय लोगों ने बताया है कि विजय सिंह खेती के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे। उनके पास खुद का खेत सात बीघा है। इस बर उन्होंने पांच बीघा खेत पट्टे लिया था, जिसमें गेहूं के फसल बोई थी। बीते दिनों हुई बारिश से फसल को नुकसान हुआ था। रविवार को विजय की पत्नी बच्चों के साथ फसल काट रही थीं।