अलीगढ़। नशे की लत किस तरह इंसान की जिंदगी और परिवार की खुशियां छीन लेती है। इसे टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने अभिनय से मंच पर जीवंत कर दिया। बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हिंदी विभाग की ओर से नशा मुक्ति विषय पर नाट्य मंचन व काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई ।
नाटक में छात्राओं ने शराब, सिगरेट, तंबाकू और गुटखे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली संवादों के जरिए प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
काव्य पाठ में मुस्कान प्रथम, छाया द्वितीय और शाजिया व रिया तृतीय रहीं। नाट्य मंचन में वैष्णवी वशिष्ठ प्रथम, शाजिया द्वितीय और रिया राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने छात्राओं के अभिनय की सराहना की। नाटक का निर्देशन प्रो. मिश्कात आबिदी ने किया। संचालन डॉ. सुचेता शर्मा ने किया।