फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की कथित पिटाई पर हंगामा

Fri, 30 Oct 2015 01:58 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । बीए की छात्रा को चांटा मारने के आरोप को लेकर टीकाराम कन्या महाविद्यालय में गुूरुवार को खूब हंगामा हुआ। छात्रा के समर्थन में पहुंचे छात्र नेताओं की कॉलेज स्टॉफ से तकरार हो गई। पीड़िता ने चांटा मारने वाली ‘अज्ञात’ प्रेाफेसर के खिलाफ थाना क्वार्सी में तहरीर दी है। वहीं कॉलेज प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रा की पिटाई की घटना से इंकार कर छात्र नेताओं पर स्टाफ से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का कहना था कि बुधवार को कॉलेज में वह बाउंड्री पर बैठी हुई थी तभी एक शिक्षिका ने उसे चांटा मार दिया। बांह मरोड़कर उसका परिचयपत्र छीन लिया। उससे आपत्तिजनक शब्द भी कहा। घटना के बाद परिजनों को लेकर कॉलेज पहुंची लेकिन कॉलेज स्टॉफ ने कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन

इस घटना को लेकर गुरुवार को अमित गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र नेता, छात्रा के परिजनों के साथ टीकाराम कॉलेज पहुंचे। वहां शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रभारी प्राचार्य डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डा. ब्रजरानी शर्मा, डा. मंजू शर्मा आदि से उनकी नोकझोंक हो गई। हंगामे से पढ़ाई बाधित हो गई। 
छात्राएं अपने कक्षा से बाहर निकल आईं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र नेताओं के सभी आरोप नकार दिए। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में छात्र नेता अमित गोस्वामी, एबीवीपी के सह संयोजक धीरज चौधरी, प्रवक्ता चेतन सैनी, सोनू शर्मा, गुरु चौधरी, शुभम यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि छात्रा और उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे। शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर छात्रा से मारपीट करने वाली शिक्षका की पहचान कर निलंबन नहीं किया गया तो प्राचार्य का घेराव किया जाएगा। बाद में मामले की पड़ताल करने पुलिस भी कालेज पहुंची। 
मारपीट की जो घटना हुई ही नहीं उसको लेकर हंगामा किया गया। छात्रा के साथ यदि मारपीट हुई थी तो उसके परिजन बुधवार को मुझसे मिले क्यों नहीं। कॉलेज किसी के दबाव में नहीं आएगा।- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें