फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बास्केटबॉल कोर्ट पर आज से भिड़ेंगी प्रदेश की टीमें

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर दमखम दिखाने के लिए प्रदेश भर की टीमें अलीगढ़ पहुंच गई हैं। बुधवार से शुरू हो रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम भी हिस्सा लेगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला दोपहर दो बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई मंडलों की टीमें मंगलवार देर रात तक पहुंच जाएंगी, जबकि कुछ टीमें बुधवार सुबह तक पहुंचेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



15 दिन में दूसरी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी
अलीगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से यह आयोजन अहम है। पिछले 15 दिनों में जिले में दूसरी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होने जा रही है। इससे पहले यहां प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। लगातार हो रहे इन आयोजनों से अलीगढ़ को प्रदेश स्तरीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में पहचान मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें