फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ सप्लाई में अलीगढ़ की मीट फैक्टरी: प्रशासन अलर्ट, आठ फैक्टरियों की जांच के लिए बनीं टीमें

Mon, 17 Feb 2025 02:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रशासन की अगुवाई में पशु पालन विभाग, प्रदूषण विभाग, फूड सेफ्टी विभाग और पुलिस विभाग की अगुवाई में टीम गठित की है। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में इन विभागों के अधिकारी 17 फरवरी से अलदुआ प्रालि., अलहमद, अलाना, फेयर एक्सपोर्ट, अल तबारक, अलहसन, अल हम्मार और एचएमए की जांच करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर की एक मीट फैक्टरी का नाम बीफ सप्लाई में सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी फैक्टरियों की जांच कराने की तैयारी कर ली है। इसके लिए चार विभागों के अफसरों की एक टीम बना दी है। यह टीम शहर की सभी 8 फैक्टरियों तक पहुंचेगी और पड़ताल करेगी। सभी अभिलेख तो चेक किए ही जाएंगे और प्रदूषण की स्थिति भी देखी जाएगी।

विज्ञापन


अलतबारक मीट फैक्टरी का नाम बीफ प्रकरण में आने के बाद से मीट फैक्टरियों की जांच कराने का फैसला किया गया है। बताया गया कि दो महीने से जांच हुई ही नहीं है। इस दौरान डीएम व सीवीओ का तबादला होना भी एक वजह रहा है। जिसकी वजह से फैक्टरियों के क्रियाकलापों के बारे में प्रशासनिक अफसरों को जानकारी नहीं मिल पा रही थी। 

मगर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रशासन की अगुवाई में पशु पालन विभाग, प्रदूषण विभाग, फूड सेफ्टी विभाग और पुलिस विभाग की अगुवाई में टीम गठित की है। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में इन विभागों के अधिकारी 17 फरवरी से अलदुआ प्रालि., अलहमद, अलाना, फेयर एक्सपोर्ट, अल तबारक, अलहसन, अल हम्मार और एचएमए की जांच करेंगे। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जांच करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन

अलीगढ़ जिले की सभी मीट फैक्टरियों की जांच को लेकर टीम गठित की गई है। तीन टीमें एक साथ फैक्टरियों का निरीक्षण करेंगी। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में चार विभागों की टीम बनाई गई है।-संजीव रंजन, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें