फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंडलीय सम्मेलन में शिक्षकों ने उठाईं समस्याएं

Tue, 23 Dec 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के मंडलीय सम्मेलन में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस के प्रांगण में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के बैनर तले मंडलीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले के कई शिक्षकों ने शिरकत की। सम्मेलन में शिक्षकों से संबंधित कई समस्याएं उठाई गईं।
विज्ञापन




संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मनोज गिरि ने कहा कि पहले इन्हीं कॉलेजों से डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस पैदा होते रहे। अब यह गति कुछ मंद पड़ गई है। यह उपलब्धि फिर से हासिल करनी होगी।




सम्मेलन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष एपी अग्रवाल, शर्मा गुट के जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह, संगठन संरक्षण मंत्री डीएन यादव, संगठन महामंत्री लालमणि द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्यागी, डॉ. देवप्रकाश शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज संघ के अरविंद तेवतिया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन



लालमणि द्विवेदी ने सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया और कहा कि ट्रांसफर में 10 लाख तक खर्च हो जाता है। इस समस्या को दूर करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन स्थानांतरण एक मात्र रास्ता है।
विज्ञापन




संगठन के जिला संयोजक संजय सिंह और जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी ने आभार व्यक्त किया। संचालन राम सुधार मौर्य और तरुण सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें