चुनाव में शामिल होने वाले शिक्षक समय से पहले दूसरी डोज लगवाएंगे। उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए अधिकारियों ने निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी व्हाट्स एप ग्रुप में दूसरी डोज न लगवाने वाले शिक्षकों को तत्काल दूसरी डोज लगाने के लिए कह रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अधिकारियों का कहना है कि भले ही दूसरी डोज लगने की तिथि बाद में हो, लेकिन पहले ही इस डोज को लगवा लें, जबकि जो शिक्षक दो डोज लगवा चुके हैं। वह चुनाव ड्यूटी से पहले तीसरी डोज लगाने की तैयारी कर चुके हैं। अधिकारियों के साथ शिक्षक भी सतर्कता के लिए टीकाकरण कराकर ही चुनाव ड्यूटी में शामिल होने की बात कर रहे हैं। ब्यूरो