फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्लास में शोर मचाने पर शिक्षक ने छात्र पर फेंका डस्टर, आंख में लगी चोट, दी तहरीर

Thu, 25 Dec 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि क्लास में मौजूद शिक्षक ने शोर कर रहे छात्रों को बाहर भेजते हुए डस्टर फेंककर मारा। उक्त डस्टर बेटे की आंख में लगा। 
 
विज्ञापन
डस्टर से घायल छात्र ध्रुव राज सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बे के एक निजी स्कूल में 24 दिसंबर की सुबह कक्षा नौ के एक कक्षा में शोर होने पर शिक्षक ने विद्यार्थियों पर बोर्ड साफ करने वाला डस्टर फेंककर मार दिया। इससे एक छात्र की आंख में चोट लग गई। छात्र के अभिभावकों ने गुस्सा जताते हुए शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र के बरानदी गांव के सुनील कुमार ने बताया कि उनका बेटा ध्रुवराज सिंह कस्बे के स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि क्लास में मौजूद शिक्षक ने शोर कर रहे छात्रों को बाहर भेजते हुए डस्टर फेंककर मारा। उक्त डस्टर बेटे की आंख में लगा। 

आरोप है कि आंख से खून निकलने के बाद बेटे को धमकाकर चुप रहने के लिए और घटना के बारे में स्कूल से उन्हें दोपहर को सूचना मिला। थाना पुलिस ने बताया है कि घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें