फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सुरेंद्र कुमार को मिलेगा उप्र राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार शर्मा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विकासखंड अकराबाद के सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। उनके नाम पर शासन ने मुहर लगा दी है। महानगर की संजय गांधी कॉलोनी, रावणटीला निवासी सुरेंद्र कुमार ने वर्ष 2009 में संभल जिले के प्राथमिक विद्यालय खेतापुर बहजोई में बतौर गणित विषय के शिक्षक के रूप में सेवाएं देनी शुरू की थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में उन्होंने अपना तबादला अलीगढ़ करा लिया था। कोरोना काल में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया था। इसके चलते उन्हें लगातार सम्मान मिले। सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक बेटा एएमयू से एमटेक कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्मानित करेंगे। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने सुरेंद्र कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन

ये मिला सम्मान
- राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पुरस्कार
- अलीगढ़ महोत्सव में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य पुरस्कार
- जेर्डआईआईईआ आगरा में शिक्षक पुरस्कार
- कपिलवस्तु महोत्सव में शिक्षक पुरस्कार
- स्मार्ट क्लास बनाने के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार
- टीएलएम मेला सम्भल में प्रथम पुरस्कार
- डायट मेला में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार
- प्रेरणा ज्ञानोत्सव में कायाकल्प के लिए पुरस्कार
उल्लेखनीय कार्य
- कोरोना काल में कक्षा 2 के छात्रों के लिए बनाई दो मिनट की कॉमिक वीडियो
- कोरोना काल में कक्षा 5 के छात्रों के लिए बनाया ‘टपका का डर’ वीडियो
- बेसिक शिक्षा विभाग, सांसद सतीश गौतम ने की वीडियो की सराहना
- यूट्यूब पर 140 शैक्षिक वीडियो अपलोड किए, 3 लाख 44 हजार 600 व्यूज मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें