फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मुकदमे की पैरवी को प्रयागराज गया शिक्षक का बेटा लापता, नागपुर से आया आखिरी फोन, मोबाइल बंद

Tue, 27 Oct 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फुरकान 27 सितंबर को संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए निकला था। उसे वहां मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपने वकील से मिलना था, लेकिन वह वकील के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस युवक की तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमे की पैरवी के लिए प्रयागराज गए मेरठ निवासी एक शिक्षक का बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का उससे आखिरी संपर्क अक्तूबर के मध्य में हुआ था। युवक के पिता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी लुकमान खां फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फुरकान 27 सितंबर को संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए निकला था। उसे वहां मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपने वकील से मिलना था, लेकिन वह वकील के पास नहीं पहुंचा। 13 अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर से नागपुर रेलवे जंक्शन से फोन आया।

फुरकान ने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है और उसने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। 15 अक्तूबर को वह अलीगढ़ कचहरी में अपने वकील के चैंबर पर भी पहुंचा था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता के मुताबिक, फुरकान कुछ मुकदमों को लेकर तनाव में था। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें